{"_id":"57a22d394f1c1bf7702b9e80","slug":"cms-inspected-by-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस डॉ. किशोरी लाल।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ और अफरा-तफरी की शिकायतों के बीच बुधवार को सीएमएस डॉ. किशोरी लाल ने निरीक्षण किया। नेत्र विभाग में आंखों की जांच करने वाली इलेक्ट्रानिक मशीन में धूल देखकर नाराजगी जताई। जमीन पर पड़े मरीजों को बेड में भर्ती करने को कहा।
विज्ञापन
बाहर की दवाएं लिखे जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुरानी इमर्जेंसी और शौचालयों में गंदगी मिली। जगह-जगह पान की पीक पर असंतोष जताया। आपरेशन थियेटर में उपकरणों का रखरखाव दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डाक्टरों को अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही प्राइवेट प्रैक्टिस से दूर रहने को कहा। डॉ. एसएन गुप्ता, डॉ. एसपी गुप्ता, डा.आरके गुप्ता इत्यादि निरीक्षण के दौरान शामिल रहे।
विज्ञापन