{"_id":"6b0715d44739ddb9f30e60dd","slug":"driver-killed-in-collision-between-e-rickshaw-and-bike-banda-news-c-212-1-mah1012-155208-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत
विज्ञापन
तिंदवारी। बबेरू-तिंदवारी मार्ग पर धौसड़ मोड़ के पास बुधवार शाम ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बाइक और रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बबेरू थाना क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी सुभेस यादव (45) ई-रिक्शा चलाते थे। बुधवार दोपहर बाद वह रिक्शे में सवारी बैठाकर तिंदवारी की ओर जा रहे थे। रिक्शे में सिमौनी निवासी लल्लू यादव (50) और नफीस की पत्नी कल्लो (28) सवार थीं।
जैसे ही ई-रिक्शा धौसड़ मोड़ के पास पहुंचा, तभी तिंदवारी से बबेरू की ओर जा रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बाइक पर तिंदवारी क्षेत्र के मुंगुस गांव निवासी चुन्नू (40) और अजय (35) सवार थे।
विज्ञापन
राहगीरों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने ई-रिक्शा चालक सुभेस यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चुन्नू सहित अन्य लोगों का उपचार शुरू किया गया। चुन्नू की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।