{"_id":"6b06f6d86f03b4f1070bb092","slug":"banda-two-year-old-child-killed-after-being-hit-by-a-motorcycle-three-others-injured-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: बाइक की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत, तीन घायल, सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: बाइक की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत, तीन घायल, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Wed, 25 Nov 2026 08:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
थाना चिल्ला क्षेत्र के पपरेंदा बस स्टैंड के पास बाइक की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे में उसकी दादी व बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महोखर निवासी सुनील कुमार (35) और कलुआ (40) बाइक से महोखर से चिल्ला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
शाम को पपरेंदा बस स्टैंड के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रही जनकदुलारी (61) और उनके दो वर्षीय पौत्र दिव्यांश से जा टकराई। जनकदुलारी अपने पौत्र के साथ दुकान पर जा रही थी। टक्कर से दोनों दूर छिटककर गिर गए। बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए। चारों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। दिव्यांश दो भाइयों में छोटा था। पिता राहुल सिंह छतरपुर में ट्रक चालक हैं। हादसे के बाद मां शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव को मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन
