फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CMS accused of arbitrariness in purchasing equipment worth Rs 2.56 crore

Banda News: 2.56 करोड़ के उपकरणों खरीद में सीएमएस पर मनमानी का आरोप

Tue, 30 Jan 2024 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
CMS accused of arbitrariness in purchasing equipment worth Rs 2.56 crore
बांदा। सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले मंडलीय चिकित्सालय में उपकरण खरीद के मामले में सीएमएस पर मनमानी के आरोप लगे हैं। कथित चहेती फर्म को ठेका देने की बात कही गई है। शिकायत पर स्वास्थ्य निदेशालय ने सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है। पूरे प्रकरण की जांच श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील भारती कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में जनवरी से मार्च माह में उपकरण खरीद के लिए जिला अस्पताल में दो करोड़ 97 लाख का बजट आया था। बजट के सापेक्ष टेंडर प्रक्रिया से दो करोड़ 56 लाख के उपकरण व फर्नीचर की खरीद की गई थी। इसमें छह कंपनियों ने टेंडर डाला था। इसमें लखनऊ की दो कंपनियां भी शामिल थीं। टेंडर प्रक्रिया में शामिल समिति जिसमें अपर आयुक्त, जिला अस्पताल के सीएमएस, मुख्य कोषाधिकारी समेत एसीएमओ थे।
विज्ञापन

समिति ने लखनऊ की एक कंपनी की वर्ष 19-20 में निविदा शून्य आने पर उसका टेंडर निरस्त कर दिया था। इस पर कंपनी प्रोप्राइटर ने स्वास्थ्य निदेशालय में सीएमएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी चहेती फर्म को उपकरण खरीद का ठेका देने का आरोप लगाया था। इस आरोप पर स्वास्थ्य निदेशालय ने पूरे प्रकरण की जांच श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लखनऊ के निदेशक डॉ. सुनील भारती को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। सीएमएस ने सोमवार को निदेशालय पहुंचकर अपना स्पष्टीकरण व टेंडर से संबंधित प्रपत्र निदेशालय को उपलब्ध कराए हैं।



स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से उपकरण खरीद को लेकर पत्र आया था। उन्होंने जांच अधिकारी निदेशक डॉ. सुनील भारती के समक्ष पेश होकर सभी लगाए गए आरोपों के संबंध में प्रपत्र उपलब्ध कराएं हैं। टेंडर समिति के माध्यम से जैम पोर्टल के जरिए टेंडर किया गया था। कंपनी प्रोप्राइटर का वर्ष 19-20 में टर्नओवर शून्य था। इस वजह से कंपनी को टेंडर नहीं किया गया था। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में स्वास्थ्य निदेशालय व जांच अधिकारी को सभी टेंडर से संबंधित पपत्र दिखाए हैं। -डॉ. एसएन मिश्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed