फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Child dies in private hospital, allegation of negligence

Banda News: प्राइवेट अस्पताल में बच्चे की मौत, लापरवाही का आरोप

Sun, 01 Sep 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Child dies in private hospital, allegation of negligence
बांदा। शहर में रोडवेज के समीप स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार को बच्चे की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया और चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी अशोक कुमार की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की हालत खराब होने पर 29 अगस्त को उसे रोडवेज स्टैंड के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के मुताबिक बच्चे की हालत गंभीर थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर उपचार करते हुए बच्चे को मशीन पर रख दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम तक बच्चे की हालत में सुधार नहीं आया। शनिवार को दोपहर एक बजे बच्चे की मौत हो गई। इस पर बच्चे के पिता अशोक और उसके परिजनों ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। अशोक के मुताबिक शनिवार को 11 बजकर 40 मिनट पर उससे 3500 रुपये जमा कराए गए। कहा गया कि बच्चा ठीक है, लेकिन बाद में एक बजे बच्चे को मृत बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे की पहले ही मौत हो गई, उससे बताया नहीं गया। उसने मामले की जांच कराए जाने की मांग की। इधर, चिकित्सक डा. नरेंद्र गुप्ता का कहना है कि गंभीर हालत में बच्चे को 29 अगस्त को अस्पताल लाया गया था, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बच्चे के परिजनों को बताया गया था कि वह प्रयास कर सकते हैं।

इस पर बच्चे को मशीन में रखते हुए उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को दोपहर एक बजे बच्चे की मृत्यु हो गई। डाक्टर ने कहा कि बच्चे के इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई। मृत बच्चे के पिता का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed