फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Central team took stock of flood damage

केंद्रीय टीम ने लिया बाढ़ क्षति का जायजा

Tue, 05 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Central team took stock of flood damage
सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक करते केंद्रीय बाढ़ आंकलन समिति के सदस्य। - फोटो : BANDA
बांदा। यमुना और केन नदियों से इस वर्ष बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेने आई चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने सोमवार को पैलानी तहसील के तारा गांव का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा किए गए राहत कार्यों और मदद आदि के बारे में बाढ़ प्रभावितों से जानकारी ली। इसके पूर्व केंद्रीय टीम ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ और राहत कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम में डा. मान सिंह निदेशक कृषि मंत्रालय (नई दिल्ली), बीसी विश्वकर्मा निदेशक अपर सचिव बेसिक सीडब्लूसी (लखनऊ), लवकुश सिंह उप सचिव केंद्रीय ऊर्जा प्राधिकरण (नई दिल्ली), बलवीर सिंह परियोजना निदेशक यूपीएसडीएम (लखनऊ) शामिल थे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी पैलानी मंसूर अहमद, एसडीएम बबेरू महेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, पशु चिकित्साधिकारी आईएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला और अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, पीडब्ल्यूूडी आदि मौजूद रहे। एडीएम ने बताया कि केन व यमुना नदी की बाढ़ से जनपद की दो तहसील पैलानी व बबेरू में फसलों व कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। कृषि अनुदान के लिए शासन को 8.50 करोड़ की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed