फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   By-election of four heads including DDC on August 6

Banda News: डीडीसी सहित चार प्रधानों का उप चुनाव छह अगस्त को

Wed, 17 Jul 2024 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
By-election of four heads including DDC on August 6
बांदा। डीडीसी व दो बीडीसी और चार प्रधान सहित 15 ग्राम पंचायत सदस्य के उप चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने बताया कि 23 को जुलाई को नामांकन, छह अगस्त को मतदान व आठ को मतगणना होगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड बबेरू के वार्ड नंबर -पांच बबेरू द्वितीय में डीडीसी व वार्ड-23 रयान-दो व बिसंडा के वार्ड 46 पुनाहुर द्वितीय में बीडीसी का उप चुनाव कराया जाना है। इसी प्रकार बबेरू ब्लाक के ग्राम पंचायत बदौली व मर्का और ब्लाक तिंदवारी के ग्राम पंचायत अमलोर व सांडी में प्रधान के उप चुनाव होंगे। इसके अलावा कमासिन ग्राम पंचायत में वार्ड-3, तिंदवारी के ग्राम पंचायत खौडा में वार्ड-सात, अतराहट वार्ड-10, नरैनी के ग्राम पंचायत तुर्रा के वार्ड-11, बरसडा मानपुर के वार्ड-3, रेहुंची के वार्ड-चार, बडोखर के ग्राम पंचायत भूरेडी के वार्ड-13, बसहरी के वार्ड-तीन, डिंगवाही के वार्ड-13, बबेरू के ग्राम पंचायत थरथुवा के वार्ड-पांच, बघैला के वार्ड-नौ, औगासी के वार्ड-दो, बिसंडा के ग्राम पंचायत सदस्य बिलगवां के वार्ड-आठ, महुआ के ग्राम पंचायत काजीपुर के वार्ड-एक, मुगौरा के वार्ड-दो में ग्राम पंचायत सदस्य के उप चुनाव होंगे।
विज्ञापन


बताया कि इन पदों पर नामांकन 23 जुलाई, प्रतीक चिंह आवंटन 24 जुलाई व मतदान छह अगस्त, मतगणना आठ अगस्त को होगी। नामांकन से लेकर मतगणना तक के कार्य विकास खंड स्तर पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed