फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bustling markets; high demand for peacock-feather-themed attire.

Banda News: बाजारों में रौनक, मोर पंखी पोशाक की अधिक मांग

Thu, 03 Sep 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bustling markets; high demand for peacock-feather-themed attire.
फोटो-27- बाजार में तरह-तरह की पोशाक व बांसुरी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-30- सजावट का सामान खरीदती युवतियां। संवाद

- जन्माष्टमी से पहले बढ़ी बाजारों की रौनक, सजावट की दुकानें सजी, तरह-तरह की प्रतिमाएं भी मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बांदा में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत के लिए बाजारों में पोशाक और साज-सज्जा का सामान सज गया है। इस बार लड्डू गोपाल और बच्चों के लिए विशेष परिधान आकर्षण का केंद्र बने हैं।
जन्माष्टमी चार सितंबर को मनाई जाएगी। महेश्वरी देवी चौक समेत प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने सजावट का सामान सजाया है। जरी और नग वाले परिधान 20 से 900 रुपये तक में उपलब्ध हैं। ग्राहकों में मोर पंखी पोशाक की सबसे अधिक मांग है। लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी और पीतल के झूले भी बाजार में आए हैं। लकड़ी के झूले 200 से 1500 रुपये और पीतल के झूले 1300 से 2600 रुपये तक के हैं। कान्हा जी का सिंहासन 300 से 1000 रुपये तक में मिल रहा है। हालांकि, व्यापारियों ने बताया कि बारिश के कारण बाजार मंद है और ग्राहक कम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए कान्हा की पोशाक कारोबारी विवेक कुमार के अनुसार, जन्माष्टमी पर बच्चों को भी कान्हा के रूप में सजाया जाता है। इसे लेकर बच्चों की पोशाक की बिक्री भी हो रही है। बाजार में बच्चों के लिए 300 से 450 रुपये तक की पोशाकें उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए 360 रुपये का पूरा सेट भी है। इस सेट में बाजूबंद, कमर पेटी, मुकुट, माला और बांसुरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed