फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bunker mother dies, son injured in collision with truck in Banda

बांदा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

Wed, 16 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bunker mother dies, son injured in collision with truck in Banda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरैनी (बांदा)। बेटे के साथ पैर दर्द से निजात की मनौती में समाधि की परिक्रमा लगाकर बेटे के साथ बाइक पर लौट रही मां की सड़क हादसे में जान चली गई। बाइक चला रहे बेटे को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पड़ोसी गांव खरौंच में कुछ दिनों से अंधविश्वास के चलते एक समाधि पर रोजाना काफी जमघट लग रहा है। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न गांवों से अपनी मुराद पूरी होने की उम्मीदें लेकर यहां पहुंच रहे हैं और समाधि की परिक्रमा कर रहे हैं। हालांकि एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने मंगलवार को जारी प्रेस नोट में समाधि स्थल पर चमत्कार जैसी बातों को अफवाह बताया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के मझींवा गांव की लीलावती (52) पत्नी दशरथ बुधवार को सुबह पैर का दर्द ठीक होने की मुराद लेकर बेटे रमेश (24) के साथ बाइक पर खरौंच (मोतिहारी) गांव गई थी। वहां समाधि की परिक्रमा लगाने के बाद लौटते समय सुबह करीब आठ बजे अतर्रा रोड पर अथाई गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। लीलावती गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। कुचल कर उसकी वहीं मौत हो गई। रमेश को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेश ने बताया कि वह इसके पूर्व मंगलवार को भी मां को लेकर समाधि स्थल गया था। मृतका का पति मजदूर पेशा राजमिस्त्री है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि रमेश की तहरीर पर चालक राधेश्याम पुत्र रामलखन प्रजापति (नारंगपुर, प्रतापगढ़) के विरुद्ध धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed