फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand in President's address

अभिभाषण में बुंदेलखंड के लिए सांसदों के संशोधन प्रस्ताव

Mon, 03 Feb 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand in President's address
बजट के पूर्व संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण में बुंदेलखंड के कई ज्वलंत मुद्दों को शामिल न किए जाने पर राज्यसभा में सांसदों ने खेद जताते हुए धन्यवाद प्रस्ताव में संशोधन की मांग की है। राज्यसभा महासचिव इन प्रस्तावों को सूचीबद्ध किया है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद (बांदा) सहित छाया वर्मा और चौधरी सुखराम सिंह यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में कुल 133 संशोधन प्रस्तावित किए हैं। खेत जताया है कि अभिभाषण में इन्हें शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

सांसदों ने अपने प्रस्ताव अभिभाषण में जोड़ने की मांग की है। कहा है कि अभिभाषण में केन-बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना का उल्लेख नहीं है।
बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा और मध्य प्रदेश के सतना क्षेत्र में केंद्रीय पुलिस बल ट्रेनिंग सेंटर बुंदेलखंड में पलायन रोकने को लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना, चित्रकूट, महोबा, चरखारी और कालिंजर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र में जोड़ने, चित्रकूट हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करने,
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड में सूखा पीड़ित किसानों से कर्ज वसूली समाप्त कर कर्ज माफ करने और खाद, बिजली, पानी मुफ्त देने, बुंदेलखंड को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने आदि का उल्लेख न होने पर खेद जताते हुए इन प्रस्तावों को जोड़ने की मांग की है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed