फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bulldozer thundered on illegal construction for beautification

Banda News: सुदरीकरण के लिए अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

Thu, 06 Jul 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 06 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer thundered on illegal construction for beautification
बांदा। शहर के महाराणा प्रताप चौराहा की तर्ज पर कालूकुआं चौराहा का भी सुंदरीकरण कराया जाना है, लेकिन इस चौराहा के आसपास कुछ लोगों ने घर व दुकान आदि के सामने निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते गुरुवार को जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाकर सफाई कराई।
विज्ञापन

कालूकुआं चौराहा के सुंदरीकरण के लिए गुरुवार को पुलिस चौकी के दोनों ओर बुलडोजर चला। अफसरों ने बुलडोजर से अवैध निर्माण गिरवा दिया। दोपहर करीब 12 बजे से एसडीएम सत्य प्रकाश और सिटी मजिस्ट्रेट रोजश कुमार व पालिका अफसर कर्मियों और पुलिस फोर्स के साथ दो बुलडोजर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पहले ही सभी को नोटिस भेजकर अवैध निर्माण खुद ही हटाने का निर्देश दिया था। कुछ लोगों ने हटा लिया था। लेकिन जिन लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया था। वहां पर अवैध निर्माण बुलडोजर से गिरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दो बुलडोजर से कालूकुआंं चौराहा से तिंदवारी रोड और डिग्री कॉलेज रोड पर करीब 50-50 मीटर तक दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान करीब पांच से छह घरों के आगे सफाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के अवैध निर्माण को छोड़ दिया गया। इसको लेकर जिनके यहां कार्रवाई हुई थी।
वह दबी जुबान कार्रवाई में भेदभाव किये जाने का अफसरों पर आरोप लगाते रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नियमानुसार ही कार्रवाई की जा रही है। आरोप निराधार हैं। कार्रवाई के दौरान संजीव कुमार, महिला थाना थानाप्रभारी, लेखपाल के अलावा कालूकुआं चौकी पुलिस, अलीगंज और सिविल लाइंस चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स रहा।


क्षत्रिय महासभा के सदस्य पतराखन सिंह ने आयुक्त और डीएम को प्रार्थना-पत्र दिया है। इसमें बताया कि 27 जून को कालूकुआं मोहल्लावासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना-पत्र सौंपा था। इसमें बताया था कि पुराने स्थल को चौराहा मानकर समान रूप से अवैध निर्माण हटवाया जाए। वे लोग सुंदरीकरण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन कार्रवाई में पक्षपात न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed