{"_id":"57fbd90b4f1c1b2b7a28e3db","slug":"bsp-rally-deceased-husband-helped-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा रैली में मृतक के पति को पांच लाख की मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा रैली में मृतक के पति को पांच लाख की मदद
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला के पति को पांच लाख रुपये सौंपते विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष जीसी दिनकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बसपा की रैली में रविवार को लखनऊ में मची भगदड़ से यहां की भी एक महिला बसपा कार्यकर्ता की मौत हुई है। सोमवार को तड़के लखनऊ में ही उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। शाम को यहां उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बसपा ने मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये कैश दिए हैं। साथ ही उसके अंतिम संस्कार से लेकर मृत्यु बाद होने वाली रस्मों पर होने वाले खर्च का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव की लगभग 50 वर्षीय गेंदिया उर्फ गेंदा पत्नी गया प्रसाद अपने गांव के लगभग डेढ़ दर्जन महिला-पुरुषों के साथ बसपा द्वारा किराए पर की गई बस में लखनऊ गई थी। वहां भगदड़ में उसकी मौत हो गई। गेंदिया का पुत्र संतोष बसपा का देवरार बूथ प्रभारी है।
विज्ञापन
लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोपहर यहां पैतृक गांव शव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर विधान सभा में नेता विरोधी दल और बसपा के कोआर्डिनेटर गयाचरण दिनकर, बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर नौशाद अली व लालाराम अहिरवार, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रत्याशी डॉ.मधुसूदन कुशवाहा (बांदा), किरन यादव (बबेरू) और जगदीश प्रजापति (तिंदवारी) सहित उपाध्यक्ष लल्लू निषाद, कबीर वेदी, धीरज राजपूत उपस्थित थे।
विज्ञापन
संस्कार के बाद बसपा नेताओं ने मृतक के पति गया प्रसाद को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद नगद सौंपी। बांदा की बसपा यूनिट ने अंतिम संस्कार का खर्च उठाया। अन्य क्रिया कर्मों में होने वाला खर्च बसपा नेता वहन करेंगे।