फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The mystery behind the murder of the kiosk owner remains unsolved.

Banda News: गुमटी दुकानदार की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी

Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The mystery behind the murder of the kiosk owner remains unsolved.
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोखर निवासी भोला उर्फ दर्शन की हत्या की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के शक की सुई उसकी पत्नी समेत सगे संबंधियों की तरफ है। पुलिस ने पत्नी समेत अन्य लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई है। सीडीआर से मिले नंबरों के आधार पर आशनाई के चलते हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।
भोला उर्फ दर्शन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे चाय की गुमटी से अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। उसका शव गुमटी में पड़ा पाया गया था। उसके सिर के पीछे के हिस्से में गले में किसी भारी चीज से प्रहार कर चोट पहुंचाने से मौत की पुष्टि की गई थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ में कुछ और लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी निकलवाई है। सीडीआर के माध्यम से वह आरोपी तक पहुंच रही है। हत्या के इस मामले को आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि काफी हद तक मामले के खुलासे तक पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed