{"_id":"6ac93073db4b9a880d022e1a","slug":"labourer-injured-in-bike-collision-succumbs-to-injuries-banda-news-c-212-1-sknp1006-153181-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक टक्कर से घायल बेलदार ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक टक्कर से घायल बेलदार ने दम तोड़ा
Fri, 09 Oct 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बाइक की टक्कर से घायल बेलदार रामनरेश (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रामनरेश बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव कैरी के निवासी थे। वह चार अक्तूबर को अपने साथी सिब्बू के साथ राशन लेने बिसंडा गए थे। लौटते समय बबेरू रोड पर पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्हें बिसंडा पीएचसी ले जाया गया और वहां से कानपुर रेफर किया गया। बृहस्पतिवार को कानपुर से गांव लाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)