{"_id":"6ac930b8b6602de6050c7767","slug":"pension-stopped-by-declaring-a-living-woman-dead-banda-news-c-212-1-bnd1007-153177-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जीवित महिला को मृत दिखा पेंशन रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जीवित महिला को मृत दिखा पेंशन रोकी
Fri, 09 Oct 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
करतल। नरैनी की ग्राम पंचायत बड़ैछा में 73 वर्षीय जीवित महिला को अभिलेखों में मृत दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन से वंचित करने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, दिव्यांगों के आवास के लिए स्वीकृत धनराशि वापस किए जाने की शिकायत भी डीएम से की गई है। गांव निवासी बद्री प्रसाद ने शिकायती पत्र में बताया कि पत्नी गुलाब रानी (73) वृद्धावस्था पेंशन की पात्र हैं। आरोप है कि तत्कालीन पंचायत सचिव और प्रधान की मिलीभगत से उन्हें अभिलेखों में मृत दर्शा दिया गया।
इसी पंचायत के स्वामीदीन, काशी, अंबिका, रामदास और शंभू सहित अन्य लोगों का आरोप है कि गांव के कालिया, काशी, संपत, रामदास सहित कई लाभार्थी पूर्ण दिव्यांग हैं। उनके आवास के लिए धनराशि स्वीकृत हुई थी लेकिन प्रधान और सचिव ने उसे वापस कर दिया।
ग्राम प्रधान संतोष कुमार पटेल ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन की सूची अंग्रेजी में थी। संभव है कि सचिव से त्रुटि हुई हो। इसे ठीक कराने के लिए वर्तमान सचिव से सूची दुरुस्त कराएंगे। बीडीओ धनराज कोटार्य ने बताया कि गुलाब रानी को बुलाकर सत्यापन कराया जाएगा। जांच में यदि जीवित महिला को अभिलेखों में मृत दर्शाने की पुष्टि होती है तो तत्कालीन सचिव और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।