{"_id":"611bfb618ebc3e42c660636f","slug":"bsa-stopped-the-salary-of-many-teachers-banda-news-knp646686367","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने कई शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने कई शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
कमासिन। बीएसए रामपाल सिंह ने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीईओ किशन मिश्रा से निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। कई स्कूलों के बंद मिलने पर अध्यापकों के विरुद्ध वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय, बेरार्व भाग-2 में सहायक अध्यापक विजय कुमार व प्रधानाध्यापक अजीत कुमार अनुपस्थित मिले। दोनों अध्यापकों का अगस्त वेतन रोकने की कार्रवाई की है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय, बेर्राव नवीन भाग-एक और प्राथमिक विद्यालय, बेरार्व प्राचीन स्कूल स्कूल बंद पाए गए।
कंपोजिट विद्यालय, परसौली इंचार्ज प्रधानाध्यापक द्रिगपाल का माह अगस्त का वेतन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। इसी विद्यालय के अनुदेशक संदीप कुमार सिंह गौतम, राजीव पाटकर, संतोष कुमारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
इन सबका अगस्त माह का वेतन रोका गया है। प्राथमिक विद्यालय जामू भाग-1 में तैनात शिक्षा मित्र नीलम बाबू सिंह, सहायक अध्यापक श्रीकृष्ण कुमार अनुपस्थित मिले। तीनों का अगस्त माह का मानदेय के साथ सहायक अध्यापक का वेतन रोक दिया है।
प्राथमिक विद्यालय, जामू भाग-2 के सहायक अध्यापक अनूप कुमार 13 अगस्त से 16 अगस्त के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन रोक दिया है। इन सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।