फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother-in-law murdered for blackmailing wife

पत्नी को ब्लैकमेल करने पर की थी बहनोई ने हत्या

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law murdered for blackmailing wife
बांदा। युवक की हत्या का पुलिस ने 13 दिन बाद पर्दाफाश कर दिया। हत्यारोपी मृतक का रिश्ते में बहनोई समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक रिश्ते में ममेरी बहन व हत्यारोपी की पत्नी को ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन

पिछले माह 26 मार्च को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के पास नहर पटरी में आशीष कुमार राजपूत (19) का शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए बबेरू कोतवाली पुलिस समेत एसओजी को भी लगाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त टीम ने शहर से राहुल राजपूत और लेखपाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने हत्यारोपियों के हवाले से बताया कि आशीष हत्यारोपी राहुल की पत्नी का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह रिश्ते में ममेरी बहन थी। पांच लाख रुपये भी मांग रहा था। इसी से परेशान होकर राहुल ने अपने साथी के साथ मिलकर आशीष की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। टीम में एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल व बबेरू कोतवाली इंसपेक्टर अरुण कुमार पाठक समेत हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed