{"_id":"5f8c7f3d8ebc3e5fa3000ea7","slug":"brahmacharini-form-worship-on-the-second-day-of-navratri-banda-news-knp589279264","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा
विज्ञापन
महेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : BANDA
बांदा। शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन भी पूरी श्रद्धा, परंपरा और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बीता। मंदिरों में तड़के से देर शाम तक पूजा और दर्शन की धूम रही। देवी के ब्रम्हचारिणी रूप की पूजा हुई।
कोरोना गाइड लाइन के प्रतिबंधों के बीच स्थापित किए गए देवी पंडालों में फिलहाल कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जबकि मंदिरों में पूजा के लिए बड़ी संख्या महिलाओं की है। मुख्यालय की प्रमुख महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, मरही माता, चौसठ जोगिनी आदि मंदिरों में ज्यादा आकर्षण है।
गिरवां संवाद के मुताबिक श्रीसिद्धदात्री विंध्यवासिनी देवी (खत्रीपहाड़) में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। मंदिर में न तो सैनिटाइजर की व्यवस्था है न ही दर्शनार्थी मास्क लगाए नजर आए।
विज्ञापन
बबेरू संवाद के मुताबिक मढ़ीदाई सहित अन्य देवी मंदिरों में नवरात्र पर श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा। तिंदवारी, नरैनी, अतर्रा, बदौसा, मटौंध, बेंदा घाट, खप्टिहा कलां, पैलानी, जसपुरा, चिल्ला में भी नवरात्र की धूम रही।