फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Boy drowns in drain

Banda News: नाले में बालक की डूबने से मौत

Mon, 07 Sep 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Boy drowns in drain
अतर्रा (बांदा)। ननिहाल आए बालक का पैर फिसल जाने से वह नाले में डूब गया।
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीणों ने घटनास्थल से 500 मीटर दूर पानी के अंदर झाड़ियों में फंसे बालक को निकाला। परिजन उसे सीएचसी ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चित्रकूट के गांव बनवट निवासी बदलूराम प्रजापति ने बताया कि सोमवार को सुबह वह पत्नी शिवकली व बच्चों के साथ अतर्रा के गांव लोधौरा में अपनी ससुराल रज्जू प्रजापति के घर में निमंत्रण में पहुंचा था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे बदलूराम का पुत्र शिवाय (7) बहन कमला (5) के साथ घर से कुछ दूर शौच के लिए गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने से शिवाह बिसाहिल नाला में डूब गया। बहन ने परिजन को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाय गांव के एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। घटना से मां शिवकली समेत सभी परिजन बेहाल है। कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि नाले में डूबने से बालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed