{"_id":"6a9efac6d68d92e842037da3","slug":"the-young-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-at-home-banda-news-c-212-1-sknp1006-151750-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में युवती ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 07 Sep 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बांदा। घर के अंदर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब घर लौटे तब जानकारी हो सकी। परिजन कारण नहीं बता पाए।
गिरवां थाना क्षेत्र के गांव महुवा निवासी रामसहाय ने बताया कि उसकी पौत्री ममता (19) ने कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के समय उसके दिव्यांग पिता रमेश थे। मां शिवप्यारी और बहन अतर्रा में चल रहे सत्संग को सुनने गईं थीं। जब वह लौटीं तो घटना की जानकारी हो सकी।
रामसहाय ने बताया कि उसकी पौत्री ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया उन्हें नहीं पता। वह दो बहन दो भाइयों में सबसे छोटी थी। रामसहाय राजमिस्त्री का काम करते हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- --
नरैनी में किशोर ने लगाया फंदा, मौत
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदवारा में किशोर लवकुश (17) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके चचेरे भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि लवकुश ने रविवार रात को घर के भूसा रखने वाले कमरे में निवाड़ की पट्टी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह उसके बड़े भाई पंकज ने उसे देखा। परिजन ने बताया कि गांजे की लत के कारण उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। नरैनी कोतवाल भाष्कर मिश्र ने भी गांजे की लत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)