फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP's second workshop for Mandal president election

Banda News: मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी कार्यशाला

Sat, 30 Nov 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP's second workshop for Mandal president election
बांदा। भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान, बूथ समिति तथा बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा की द्वितीय चरण की कार्यशाला शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। जिला चुनाव अधिकारी ने पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी बाल्मीकि तिवारी ने मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी की मंशानुसार मंडल चुनाव अधिकारी अपने सह चुनाव अधिकारी के सहयोग से मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ नेताओं के सुझाव अनुसार पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ मंडल अध्यक्ष का चुनाव कराएं। भाजपा में संगठन के दायित्वों का बदलाव करना एक सतत प्रक्रिया है। संगठन में परिवर्तन से प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है।
विज्ञापन

अपने नवीन दायित्व को पाकर कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ भाजपा को मजबूत करने को लेकर प्रयास करता है। भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को समानता व समरसता का समावेश करते हुए दायित्व मिलता है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, बालमुकुंद शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह, जगराम सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed