फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP members of the chairperson of the party blew mannequin

भाजपाइयों ने फूंका पार्टी की चेयरपर्सन का पुतला

Thu, 09 Apr 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP members of the chairperson of the party blew mannequin

नगर पालिका में कथित अंधेरगर्दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अब पालिका की भाजपाई चेयरपर्सन के विरुद्ध उनकी ही पार्टी के सदस्यों और नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। अब तक विरोधी सदस्यों के आरोपों पर अध्यक्ष के बचाव में खड़े होने वाले भाजपा सदस्यों और नेताओं ने बृहस्पतिवार को अध्यक्ष का पुतला फूंका।

विज्ञापन


अध्यक्ष को दोटूक चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो भाजपा कार्यकर्ता जनांदोलन करेंगे। पालिका अध्यक्ष विनोद जैन भाजपा की हैं। अन्य दलों के सदस्य उनका शुरू से ही विरोध करते रहे हैं। लेकिन अब हैरतनाक बदलाव में भाजपा वार्ड सदस्य और नेता ही अध्यक्ष के विरुद्ध सड़क पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष और वार्ड सदस्य कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा वार्ड सदस्य राम प्रसाद सोनी सहित कई सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अशोक लाट पर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध प्रदर्शन और नारों के बीच उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि गरीबों के मकानों पर टैक्स वृद्धि की गई है। अध्यक्ष ने विशेष प्रस्ताव में इसे पास किया था। इसी तरह मंगलवार को बोर्ड की बैठक में ई-रिक्शा और आटो पर टैक्स थोपा गया है। यह बैठक शासनादेश और नियम के खिलाफ थी।

बैठक एजेंडे में आय-व्यय का ब्योरा नहीं दिया गया। कोई प्रस्ताव स्वीकृत न होने के बाद भी कई प्रस्ताव स्वीकृत बताए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं और सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष और ईओ ने आम लोगों को गुमराह किया है।

प्रदर्शन में वार्ड सदस्य सुधीर प्रजापति, लल्लू खां, राम प्रताप राजपूत, सुमन कोटार्य, विद्यार्थी परिषद के जितेंद्र राज साहू, पंकज रैकवार, कृष्ण बिहारी खरे, आनंदी साहू, उत्तम सक्सेना, राकेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, विष्णु गुप्ता, ज्ञान प्रताप, भोलानाथ चौरसिया आदि शामिल रहे।


उधर, पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा है कि कुछेक सदस्यों को छोड़कर सभी सदस्य बैठक में शामिल रहे। प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुए हैं। किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं किया जा रहा। निजी स्वार्थ में कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed