फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP came on the streets in support of CAA

सीएए के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा

Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
BJP came on the streets in support of CAA
BJP came on the streets in support of CAA - फोटो : BANDA
फबांदा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लगातार सड़कों पर होते रहे देशव्यापी आंदोलनों के बाद अब इसके समर्थन में भाजपा सड़कों पर आ गई। रविवार को यहां मंडल मुख्यालय में कानून की वकालत में पद यात्रा/शांति मार्च निकाला। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए।
विज्ञापन

शहर के राइफल क्लब ग्राउंड से दोपहर को शुरू हुए शांति मार्च की अगुवाई प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और जनपद प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने की। राष्ट्रीय ध्वज, कानून के समर्थन, वंदे मातरम, नारों की तख्तियों के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। यही नारे भी गूंजते रहे। शहर के प्रमुख इलाकों से भ्रमण के बाद यह शांति मार्च वापस इसी ग्राउंड पर खत्म हुआ। मार्च के आगे सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल चलता रहा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी। विपक्ष अफवाहें फैला रहा है। विपक्ष को आगाह किया कि कानून किसी भी दबाव में वापस नही होगा। शांति मार्च में सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा), ब्रजेश कुमार प्रजापति (तिंदवारी), बुंदेेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता व बालमुकुंद शुक्ल व अशोक त्रिपाठी जीतू ,महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, रामहित कश्यप, माताबदल प्रजापति, बीडी प्रजापति, उत्तम सक्सेना, बीडी प्रजापति सहित कल्याण सिंह, ओममणि वर्मा, सुधीर सिंह, सुधीर कुशवाहा, अखिलेश दीक्षित, देवमूरत द्विवेदी, मुदित शर्मा, प्रघुम्न नरेश आजाद, वैश्य राजकुमार राज, संतोष गुप्त, दिनेश गुप्त, आनंद स्वरूप द्विवेदी, संजय सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, संतू गुप्ता, कल्लू राजपूत, द्वारिका सोनी, ममता मिश्रा, राकेश मिश्रा, राकेश गुप्त, रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।

BJP came on the streets in support of CAA

BJP came on the streets in support of CAA- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed