{"_id":"673a4403e40eb004490d4297","slug":"bikes-collided-head-on-one-rider-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-118215-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइकें आमने-सामने टकराईं, एक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइकें आमने-सामने टकराईं, एक सवार की मौत
विज्ञापन
बबेरू। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी गया प्रसाद शिवहरे (45) शनिवार की रात घर से बांदा रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास स्थित खेत जा रहे थे। तभी बांदा रोड मुख्य सड़क पर सामने से आई दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े पुत्र दीपक ने बताया कि घर में मां मीरा देवी है। वह तीन भाई एक बहन हैं। आठ बीघा जमीन है। खेती किसानी करते थे।
बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।