फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bike,tempo,injured,car,banda

अलग-अलग हादसों में चार घायल

Thu, 18 Feb 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bike,tempo,injured,car,banda
अतर्रा। बाइक सवार को बचाने में बांदा से आ रहा टेंपो कच्ची सड़क में पलट गया। टेंपो सवार बेंदा का पुरवा निवासी नूर मोहम्मद घायल हो गया। उधर, थाना क्षेत्र के छिबांव गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से गोखिया गांव निवासी बाइक सवार प्रभु दयाल व नरैनी थाना क्षेत्र के दिवली गांव निवासी मुन्ना घायल हो गए। थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल के बाइक के फिसल कर गिरने से तुर्रा गांव निवासी विनोद घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया हैै। (संवाद)
विज्ञापन

अतर्रा बार का वार्षिक बजट पास
अतर्रा। बार एसोसिएशन आम सभा की बैठक में वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। महासचिव मनोज द्विवेदी ने बताया कि वर्ष में कुल आय 4,75,116 रुपये है। व्यय 3,73,863 रुपये है। बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। वार्षिक चुनाव पर चर्चा करते हुए नाथूराम कुशवाहा को निर्वाचन अधिकारी को नामित किया गया। अध्यक्ष नंद किशोर ने आभार जताया। इस मौके पर अमर सिंह राठौर, नरेंद्र शुक्ला, विवेक बिंदु तिवारी, धीरेंद्र, ब्रह्मनंद, राजेश द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, राजाराम, महेंद्र गुप्ता, अरविंद पांडेय, रामनरेश वर्मा, संजय श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, राजकुमार पाठक, भोला द्विवेदी, अवनीश तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
फोटो परिचय-21-अतर्रा में हाईवे पर लगा जाम
एनएच मेें जाम : अतर्रा। राष्ट्रीय राजमार्ग चौक बाजार में बृहस्पतिवार को दोपहर भीषण जाम में स्कूली वाहन और एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन दो घंटे फंसे रहे। व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने बताया कि यातायात की समुचित व्यवस्था न होने से आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। समाजसेवी राकेश गौतम ने जिलाधिकारी से जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कर्मचारियों का हुआ वैक्सीनेशन
अतर्रा। कोविड-19 के वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण में सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। सीएचसी में नगर पालिका, तहसील सहित अन्य विभागों के अफसरों, कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। 165 लक्ष्य के सापेक्ष 50 को ही वैक्सीन लगी। छूटे हुए कर्मियों का चौथे चरण में टीकाकरण होगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शिव सागर, लैब टेक्नीशियन प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----------------
दुर्घटना की दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के अमित कुमार ने पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष को दी अर्जी में कहा कि साइकिल पर शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता शिवलाल को 16 नवंबर 2020 को गिरवां तालाब के पास बाइक चालक ने लापरवाही से टक्क र मार दी। चौथे दिन जिला अस्पताल में मौत हो गई। टक्कर मारने वाले बाइक चालक पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। घटना दिन में ढाई बजे की है। कई लोग इसके गवाह हैं। (संवाद)
--------------------
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री 21 को आएंगे
बांदा। प्रदेश के संसदीय कार्य/ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल 21 फरवरी को बांदा आएंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में ग्राम्य विकास विभाग योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। दोपहर डेढ़ बजे कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राज्यीय कृषक मेला में शामिल होंगे। (संवाद)
---------------------
सपा कार्यालय में रिया का स्वागत
बांदा। मिस इंडिया मुकाबले में द्वितीय रनरअप रहीं रिया रैकवार का बृहस्पतिवार को सपा कार्यालय में स्वागत हुआ। सपा की महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला वर्मा व नगर अध्यक्ष नीलम गुप्ता समेत जिलाध्यक्ष विजय करन यादव आदि ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राजेंद्र यादव, अशोक, अजय, ओमनारायण त्रिपाठी विदित आदि मौजूद थे। (संवाद)
------------------
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण किया तलब
पेंशन के पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाया जाए
दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने को ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कृषि विभाग को कृषि पाठशालाओं के आयोजन के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशु आश्रय स्थलों में लक्ष्य से कम पशु संरक्षण और इयर टैगिंग कम होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बांदा से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बृहस्पतिवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त ने कृषि विभाग के कामों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि वरासत अभियान में जिन किसानों के नाम दर्ज हुए हैं, उन्हें भी किसान सम्मान निधि दी जाए। इस योजना में बांदा की प्रगति सबसे खराब होने पर उप कृषि निदेशक को शीघ्र लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग की बैठक में बांदा में दो और चित्रकूट में तीन पशु आश्रय स्थल अधूूरे होने पर असंतोष जताते हुए अपर निदेशक को खुद जाकर निरीक्षण करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गोशालाओं के पशुओं की सूचना पोर्टल पर अपलोड करने को कहा।
उधर, एक अन्य बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन के सभी पात्र लाभार्थियों को अभियान चलाकर पेंशन स्वीकृत की जाए। कहा कि पेंशन लाभार्थियों के आवेदन सत्यापन के लिए एसडीएम व खंड विकास स्तर पर लंबित हैं, उन्हें 28 फरवरी तक निस्तारित किया जाए। दिव्यांग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। दिव्यांगों को जानकारी दी जाए कि दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधवा पेंशन के आवेदन पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

----------------
स्वरोजगार योजनाओं में बैंक पूरा करें लक्ष्य
बांदा। कलक्ट्रेट में जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम आनंद कुमार ने कहा कि बैंक स्वरोजगार परक योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्यों को पूरा करें। लापरवाही पर कार्रवाई के लिए बड़े अफसरों को लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की प्रगति 43, ओडीओपी की प्रगति 47 फीसदी पाने पर एक सप्ताह के अंदर लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए। अतर्रा के राइस मिलर्स द्वारा अधिक बिजली के बिल आने की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भूरागढ़ में खराब पड़ी पानी की टंकी को ठीक कराने की मांग की। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, उपायुक्त उद्योग जहीरउद्दीन, व्यापार मंडल सदस्य मनोज जैन, संतोष गुप्ता, अमित सेठ भोलू, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed