{"_id":"6373d9b118742350960c3ae4","slug":"bike-rider-teenager-died-due-to-vehicle-collision-banda-news-knp728499818","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की जान गई
विज्ञापन
सौरभ। फाइल फोटो
- फोटो : BANDA
बबेरू। बाजार कर वापस गांव जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठे किशोर की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के बिनवट गांव निवासी सौरभ (16) पुत्र अखिलेश अपने दोस्त मोहित (18) पुत्र माताबदल के साथ बाइक से बबेरू बाजार करने आया था। बाइक मोहित चला रहा था। बाजार से गांव लौटते वक्त बबेरू-कमासिन मार्ग पर परैया दाई स्थान पर कमासिन की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में घटनास्थल पर ही सौरभ की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। मृतक सौरभ के पिता अखिलेश ने बताया कि तीन भाई व एक बहन में सौरभ दूसरे नंबर का था। गांव के स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।