{"_id":"63c98ad877dfc43866027e35","slug":"bike-rider-died-due-to-bus-collision-banda-news-knp7397018103-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव के पास मोड़ पर अतर्रा के बडहना निवासी कैलास प्रजापति (30) पुत्र स्व. मातादीन बुधवार को एमपी के अजयगढ़ गया था। वहां से गुरुवार दोपहर अपने गांव आ रहा था। रास्ते में मुकेरा मोड़ के पास नरैनी की तरफ से जा रही बस ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से चालक दूर जाकर गिरा और बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गयी।
सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह कैलाश को सीएचसी लाए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मृतका की मां ममता ने बताया कि दो भाइयों में कैलास दूसरे नम्बर का था।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)