{"_id":"6244a1d95f9bc541426f73e2","slug":"bike-rider-dhaba-operator-dies-due-to-bolero-collision-banda-news-knp688424925","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार ढाबा संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार ढाबा संचालक की मौत
विज्ञापन
Bike rider dhaba operator dies due to Bolero collision
- फोटो : BANDA
अतर्रा। दोस्त के साथ बाइक से घर लौटते समय बोलेरो की टक्कर से ढाबा संचालक ज्ञानेंद्र उर्फ मंटू (40) की मौत हो गई। यह सेवानिवृत्त इनकम टैक्स अधिकारी के बेटे थे। परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया है। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला।
लखन कालोनी निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ मंटू पुत्र गौरीशंकर मंगलवार रात अपने साथी सुरेश गुप्ता के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर एक ढाबे के पास बांदा की ओर से आ रही बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहा सुरेश और ज्ञानेंद्र गंभीर घायल हो गए। ढाबा कर्मियों ने परिजनों को सूचना दी। दोनों को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ज्ञानेंद्र की मौत हो गई।
ज्ञानेंद्र की पत्नी नीतू व पुत्र पुनीत ने डॉक्टर पर इलाज में देरी का आरोप लगाया। बताया कि तैनात डॉक्टर से कई बार मिन्नत की लेकिन सिर्फ दो बार फार्मासिस्ट बोतल लगाकर खानापूरी कर चले गए। सिर से खून बह रहा था, इलाज में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
उधर, सुरेश गुप्ता भर्ती हैं। ज्ञानेंद्र के पुत्र पुनीत और पुत्री मानसी 12वीं में पढ़ते हैं। इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह ने कहा परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस को घटनास्थल के पास हेलमेट नहीं मिला। ढाबा संचालक के सिर में गहरी चोट लग गई थी।