फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver dies due to tractor collision

Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to tractor collision
बांदा। मामा के घर जा रहे बाइक सवार बीए के छात्र को देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी प्रेमजीत (20) गांव से मंगलवार को चाची के घर एक निमंत्रण में बिलगांव गया था। वहां से देर शाम मामा मान सिंह के घर शहर कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव जा रहा था। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सहायता से परिजन उसे एंबुलेंस से बांदा जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बड़े भाई अजीत ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। चार दिन पहले सूरत से आया था। कुलकुम्हारी गांव के कॉलेज में बीए का छात्र था। बताया कि सबसे बड़े भाई ज्ञान सिंह की तीन जनवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तीन माह के अंदर उसके घर में यह दूसरी मौत है। पिता श्याम सिंह मजदूरी करते हैं। शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed