{"_id":"609d674bdf66561e2a68a37f","slug":"banda-woman-hanged-herself-with-married-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: तिलक चढ़ने से चंद घंटे पहले शादीशुदा प्रेमी संग फांसी पर झूली युवती, शवों के देख मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: तिलक चढ़ने से चंद घंटे पहले शादीशुदा प्रेमी संग फांसी पर झूली युवती, शवों के देख मच गया कोहराम
Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
सार
तिलक चढ़ने के चंद घंटे पहले बुधवार की रात युवती ने तीन बच्चों के पिता प्रेमी संग एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा के मटौंध में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तिलक चढ़ने के चंद घंटे पहले बुधवार की रात युवती ने तीन बच्चों के पिता प्रेमी संग एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के बाहर बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो हड़कंप मच गया। युवती का तिलक कार्यक्रम बृहस्पतिवार को होना था।
थाना क्षेत्र अंछरौड़ गांव निवासी कमलेश गुप्ता की बेटी रिंकी उर्फ किरन गुप्ता (26) की शादी सीमावर्ती मध्य प्रदेश में तय हो गई थी। 13 मई (बृहस्पतिवार) को उसका तिलक जाना था। रिंकी का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से गांव निवासी शिवविशाल के बेटे छोटे मिश्रा उर्फ केशव (45) के साथ चल रहा था।
केशव तीन बच्चों का पिता था। बुधवार की रात करीब 11 बजे केशव और रिंकी अपने-अपने घरों से बाइक पर निकल गए। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में पेड़ की डाल पर रिंकी के दुपट्टे में दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ने बाइक में खड़े होकर पेड़ में दुपट्टा बांधा, फिर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने तलाश की तो दोनों शव एक साथ लटके मिले। मौके पर पहुंचे थाना इंस्पेक्टर रामजी सिंह ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।