फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Killed in Dispute Over Dumping Cow Dung on Land in Banda, Husband and Son Injured

बांदा: जमीन में गोबर डालने के विवाद में महिला की हत्या, पति-पुत्र पर भी कुल्हाड़ी से हमला

Fri, 04 Sep 2026 07:17 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

Banda News: जमीन पर गोबर फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि जेठ-देवर के परिवार ने महिला पर कुल्हाड़ी और हसिया से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Woman Killed in Dispute Over Dumping Cow Dung on Land in Banda, Husband and Son Injured
पति-पुत्र पर भी कुल्हाड़ी से हमला - फोटो : amar ujala

विस्तार

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। मृतका के पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा फकीरा डेरा में जमीन पर गोबर डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर जेठ और देवर के परिवार के लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और हसिया से महिला पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बचाने के लिए पहुंचे उसके पति और पुत्र पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी पुलिस की पकड़ में

घटना की सूचना मिलते ही जसपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में एक आरोपी देवर को पकड़ लिया। वहीं, मृतका के पति की तहरीर के आधार पर हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों और पूरे विवाद की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed