फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer dies of snakebite; youth hospitalized

Banda News: सांप के डसने से किसान की मौत, युवक भर्ती

Thu, 03 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snakebite; youth hospitalized
फोटो-2-मृतक कैलाश यादव। फाइल फोटो।
फोटो-2-मृतक कैलाश यादव। फाइल फोटो।
विज्ञापन


फोटो-3-सीएचसी में घटना की जानकारी लेते विधायक। संवाद

= बबेरू में खेत से पानी निकालते समय किसान को डसा
= तिंदवारी में घर लौट रहे युवक को डसा

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदातिंदवारी। बारिश के बीच जिले में सांप के डसने की दो घटनाएं हुईं। बबेरू में धान के खेत से पानी निकालने गए किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। वहीं, तिंदवारी में घर लौट रहे युवक को सांप ने डस लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई निवासी कैलाश यादव (45) बीती रात बारिश के चलते धान के खेत में भरे पानी को निकालने गए थे। इसी दौरान पैर में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने पहले गांव में ही झाड़फूंक कराई। आराम न मिलने पर उन्हें सीएचसी बबेरू ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव अस्पताल पहुंचे और परिजन से घटना की जानकारी ली। कैलाश के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी आशा देवी, मां सुंदरिया समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि सांप के डसने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी नरेंद्र सिंह (30) रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया। यहां उनका उपचार चल रहा है।

फोटो-2-मृतक कैलाश यादव। फाइल फोटो।

फोटो-2-मृतक कैलाश यादव। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed