{"_id":"630fa6c518b7a30cc53aa860","slug":"banda-video-of-students-sweeping-composite-school-goes-viral-investigation-begins-banda-news-knp715695086","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : कंपोजिट स्कूल की छात्राओं का झाडू लगाते वीडियो वायरल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : कंपोजिट स्कूल की छात्राओं का झाडू लगाते वीडियो वायरल, जांच शुरू
विज्ञापन
31बीएनडीपी01 कंपोजिट स्कूल में झाडू लगाती छात्रा।
- फोटो : BANDA
बांदा। जिले के चिल्ली कंपोजिट स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें छात्राएं बारी-बारी से कक्षा में झाड़ूू लगाने के साथ ही कारपेट साफ कर रही हैं। वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
वायरल वीडियो सुबह कंपोजिट स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में अलग-अलग छात्राएं झाड़ू लगा रही हैं। कई छात्राएं सहयोग करती दिख रहीं हैं। इसके अलावा दो छात्राएं कमरे से बाहर कारपेट लाकर साफ कर रही हैं।
एक शिक्षिका कुर्सी लगाकर दूर बैठी है। वह साफ-सफाई होने का इंतजार कर रही है। डीएम अनुराग पटेल ने जांच के आदेश दिए हैं। बीएसए प्रिंसी मौर्या का कहना है संबंधित स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी को भेजकर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि विद्यालयों में स्थायी सफाई कर्मचारी नहीं होने से सुबह शिक्षक औैर बच्चे मिलकर स्कूल की सफाई करते हैं। कहा कि पूर्व में अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए थे कि विद्यालय में 15 से 20 मिनट तक बच्चों को साफ-सफाई में प्रतिभाग कराया जाए।
अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि प्रत्येक विद्यालय को एक-एक स्थायी सफाई कर्मी उपलब्ध कराए। ऐसे प्रकरणों में यदि कोई कार्रवाई होती है तो संगठन भी आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।