फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Schools and colleges in four districts of the Chitrakoot Dham division are closed today due to rain.

Banda News: बारिश के चलते चित्रकूटधाम मंडल के चार जिलों में स्कूल-कॉलेज आज बंद

Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges in four districts of the Chitrakoot Dham division are closed today due to rain.
बांदा। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 26 सितंबर को सभी विद्यालय और महाविद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन

आयुक्त अजीत कुमार ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर मंडल के सभी जिलाधिकारियों को शिक्षण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए हैं। चित्रकूटधाम मंडल में बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जिले शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए आयुक्त ने चारों जिलों के जिलाधिकारियों को 26 सितंबर को सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में तत्काल आदेश जारी करने और संबंधित शिक्षण संस्थानों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed