{"_id":"637fb777f1245c263c2c2ffb","slug":"banda-the-dead-body-of-the-laborer-was-found-hanging-on-the-noose-banda-news-knp73006441","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मजदूर का शव फंदा पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मजदूर का शव फंदा पर लटका मिला
विज्ञापन
फोटो 24 बीएनडीपी 12- पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते पिता व परिजन। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। मजदूर का शव कमरे में फंदा से लटका मिला। पिता ने पत्नी के मायके से नहीं आने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बताया कि छह माह पहले शादी हुई थी। पत्नी को लेने गया तो ससुराल वालों ने मारपीट भी की थी।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रमपुरवा गांव में हरिलाल (23) का शव गुरुवार को सुबह कमरे में साफी के फंदे से लटका मिला। सुबह छोटे भाई सोमनाथ ने बुलाने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। इस पर दरवाजा तोड़ा तब घटना पता चली। उसने पिता और मां को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतार कर परिजन से पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराया।
पिता ने बताया कि हरिलाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। केरल में मजदूरी करता था। वहां से 14 नवंबर को घर आया था। जून 2022 में हरिलाल की शादी जसपुरा थाना क्षेत्र के चंदवारा निवासी सुमन के साथ हुई थी। शादी के बाद अक्तूबर में बहू मायके चली गई। हरिलाल उसे लेने गया तो ससुराल वालों ने उससे मारपीट की थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पत्नी ने मां के कहने पर तीन माह का गर्भ भी गिरा दिया था। हरिलाल ने जसपुरा थाने में पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तब से बहू मायके से नहीं आई है। घटना के समय पिता निमंत्रण में गया था। घर में मां और छोटे भाई थे। थाना प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।