फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Teenager who went for idol immersion died due to drowning in the canal

बांदा : प्रतिमा विसर्जन को गए किशोर की नहर में डूबने से मौत

Fri, 09 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banda: Teenager who went for idol immersion died due to drowning in the canal
अतर्रा। गणेश प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए गए 14 वर्षीय किशोर की नहर में डूबकर मौत हो गई। कस्बे के ओरन रोड कृष्णा नगर निवासी विकास यादव अपने साथियों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए बिसंडा रोड नहर गए थे। वहां सभी लोग ट्रैक्टर से गणेश प्रतिमा को उतारकर नहर में विसर्जित करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान विकास नहर के पानी में डूब गया। डीजे की आवाज होने के कारण नहर में डूब रहे किशोर की आवाज दब गई। विकास का शव कुछ देर बाद नहर में उतराने लगा। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पानी से निकालकर सीएचसी लाए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विकास कस्बे के लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। मां ने थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल पर गोताखोर भी लगे थे, लेकिन घटना के समय कोई समझ नहीं पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed