{"_id":"5c29081fbdec225729083617","slug":"banda-team-champion-in-state-level-kabaddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कबड्डी में बांदा टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कबड्डी में बांदा टीम चैंपियन
Sun, 30 Dec 2018 11:32 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बांदा कबड्डी टीम के बाल खिलाडिय़ों का सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बांदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पदक हासिल कर विजेता का ताज पहना। गृह जनपद लौटी टीम का रविवार को यहां खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
इसी माह गोरखपुर में 32वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई थी। बांदा के बाल खिलाडिय़ों की टीम इसमें विजेता बनी। टीम में राजकुमार निषाद, अभिषेक, राहुल, शिवम, नंदकिशोर, दिव्यांशु, करन, बॉबी, शिवा उर्फ राजकुमार, आशीष, विपिन, बादशाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीम का स्वागत समारोह हुआ। समाजसेवी दिनेश ओमर, पुरुषोत्तम पुरवार, भगवानदीन गर्ग, अनिल शिवहरे, राहुल सिंह, नीरज देवा, अजीत सिंह आदि ने खिलाडिय़ों को माला पहनाकर चंदन का टीका लगाया। टीम के कोच कमल यादव को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन महेंद्र देव प्रिया ने किया।
विज्ञापन