फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Skeleton of a youth missing for one and a half years was found

बांदा: डेढ़ साल से लापता युवक का कंकाल मिला, मामूली विवाद के बाद कर दी थी हत्या, दो हिरासत में

Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Banda: Skeleton of a youth missing for one and a half years was found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में डेढ़ साल से लापता व्यक्ति का कंकाल बाबू पुरवा स्थित नाले के किनारे खेत में दफन मिला। यह नर कंकाल करतल कस्बा निवासी चुनबाद उर्फ मिन्नी यादव पुत्र रामपाल यादव का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। नर कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए जांच भी होगी।

विज्ञापन


थाना पुलिस लापता हुए मिन्नी के मोबाइल के सहारे बीते डेढ़ साल से साक्ष्य जुटाने में जुटी थी। लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने गुरुवार को करतल निवासी दो लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ की थी। पहले तो इन दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, मगर सख्ती करते ही दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


दोनों की निशानदेही पर लापता मिन्नी के शव को पुलिस ने शुक्रवार को कब्र से निकलवाया। दोनों ने मामूली विवाद के बाद हत्या कर दी थी। लापता मिन्नी के भाई संतोष यादव ने बताया कि मिन्नी यादव दिसंबर 2021 में गायब हो गए थे। जिस स्थान पर कंकाल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी खेत से कुछ दूर भुलैया कुआं के पास उसकी बाइक भी मिली थी। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापता व्यक्ति का शव प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएनए नमूना भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed