{"_id":"62d30806ce56fb5f5802c335","slug":"banda-six-wounds-found-in-the-body-of-the-girl-revealed-in-the-post-mortem-banda-news-knp707917277","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : युवती के शरीर में मिले छह घाव, पोस्टमार्टम में खुलासा....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : युवती के शरीर में मिले छह घाव, पोस्टमार्टम में खुलासा....
विज्ञापन
बांदा। प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसके सीने में दो गोली भी मारी थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। प्रेमिका के शरीर पर छह घाव मिले। सीओ अंबुजा त्रिपाठी इसकी विवेचना कर रहीं हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में रामऔतार वर्मा की पुत्री मंजू (24) की शुक्रवार को उसके प्रेमी प्रमोद ने मौत घाट उतार दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मंजू के शरीर पर छह गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। इनमें चार चाकू और दो गोली के थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मंजू को एक गोली सामने से सीने में मारी गई। यह गोली पसलियों में फंसी मिली।
दूसरी गोली पीठ में मारी गई जो आगे सीने में फंसी पाई गई। गोलियों से उसके दोनों फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए। इसी वजह से उसकी मौत हुई। पुलिस उपाधीक्षक नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की विवेचना कोतवाली देहात प्रभारी सीओ अंबुजा त्रिपाठी कर रही हैं।
विज्ञापन
मृतका मंजू के पिता रामऔतार वर्मा और उसके भाई अतुल वर्मा का कहना है कि घटना के समय मंजू लगभग ढाई लाख रुपये के जेवर पहने थी। इस वजह से प्रमोद ने मंजू की हत्या की है।