{"_id":"6327632514429a0f5062c178","slug":"banda-siege-of-shop-for-not-giving-ration-kotedar-ran-away-after-closing-the-lock-banda-news-knp718826853","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न देने पर दुकान का घेराव, कोटेदार ताला बंद कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न देने पर दुकान का घेराव, कोटेदार ताला बंद कर भागा
विज्ञापन
पुनाहुर गांव में राशन की दुकान के बाहर बैठे कार्डधारक। संवाद
- फोटो : BANDA
अतर्रा। गांव के कोटेदार द्वारा राशन कार्डधारकों से मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को सौ से अधिक राशन कार्डधारकों ने दुकान का घेराव किया। ग्रामीणों के हुजूम को देखकर कोटेदार दुकान का ताला बंदकर भाग निकला।
बिसंडा ब्लॉक के पुनाहुर गांव में दुकान संख्या 142 का कोटेदार तीन माह से कार्डधारकों को राशन नहीं दे रहा। रविवार को यहां कार्डधारकों ने दुकान का घेराव किया। करीब आधे घंटे तक कार्डधारकों और कोटेदार के बीच नोकझोंक भी हुई।
कार्डधारक पिंकू तिवारी, लालू गर्ग, शिवमूरत, राजू, जगदीश, कल्लू, प्रमोद आदि ने बताया कि तीन महीने से कोटेदार मशीन में अंगूठा लगवा रहा है। लेकिन राशन नहीं दे रहा है। कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम विकास यादव ने कहा कि कोटेदार की पूर्व में भी शिकायत मिली थी। टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कोटा निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।