फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Rape convict gets 14 years in jail and fine

दुष्कर्म के दोषी को 14 वर्ष की जेल और जुर्माना

Thu, 10 Nov 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Banda: Rape convict gets 14 years in jail and fine
बांदा। किशोरी से दुष्कर्म में अदालत ने अभियुक्त को 14 वर्ष जेल की सजा सुनाई है। पॉक्सो में भी इतने ही वर्ष कारावास की न्यायाधीश ने सजा दी है। साथ ही 25-25 हजार रुपये जुर्माना किया। अन्य धाराओं में भी जेल और जुर्माना किया गया है। जुर्माने की आधी रकम पीड़ित को देने के आदेश दिए हैं। सभी सजाएं साथ चलेंगी। अदालत से यह फैसला छह साल बाद आया है।
विज्ञापन

विशेष अभियोजक कमल सिंह गौतम और रामसुफल सिंह गौर ने संयुक्त रूप से बताया कि घटना मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की थी। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन नवंबर 2016 की शाम अछरौड़ गांव निवासी रामकिशुन ने उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

अगले दिन चार नवंबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन की ओर से छह गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनु सक्सेना ने गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। पत्रावलियों का अवलोकन किया। अछरौड़ गांव निवासी रामकिशुन को दुष्कर्म में दोषी पाया। उसे 14 वर्ष की जेल और 25 हजार रुपये जुर्माना किया।

पाक्सो में भी 14 वर्ष जेल और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कुल 58 हजार रुपये जुर्माना किया। इसमें आधी रकम पीड़िता को देने के न्यायाधीश ने आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed