फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Raised hands due to repair of Bariyarpur dam

बांदा : बरियारपुर बांध की मरम्मत से खड़े किए हाथ

Sun, 04 Sep 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Banda: Raised hands due to repair of Bariyarpur dam
जर्जर हो चुका बरियारपुर बांध। (बाढ़ के पहले की फोटो) - फोटो : BANDA
बांदा। सिंचाई विभाग की टेक्निकल कमेटी ने 115 वर्ष पुराने बरियारपुर बांध की मरम्मत से हाथ खड़े कर दिए हैं। कमेटी ने केंद्रीय जल आयोग को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि बांध की मरम्मत कराना खतरे से खाली नहीं है। इसकी क्षमता घटती जा रही है।
विज्ञापन

अब डाउन स्ट्रीम पर नया बांध बनाने की जरूरत है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा है। उधर, 121 वर्ष पुराने झांसी के पारीछा बांध की मजबूती पर भी टेक्निकल कमेटी ने उंगली उठाई है। इसी तरह बरुआ सागर बांध भी काफी पुराना बताकर इसकी मरम्मत से इन्कार किया है। बारिश का मौसम खत्म होने के पर अब सितंबर में कभी भी केंद्रीय टीम आकर तीनों बांधों का निरीक्षण कर सकती है।
विज्ञापन

बरियारपुर बांध की क्षमता 12.50 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) है। इससे मुख्य केन नहर निकली है। इसी बांध की मदद से जिले में लगभग 1100 किमी नहरों से सिंचाई की जाती है। केन नदी पर लगभग 650 मीटर लंबी दीवार (क्रस्टवाल) है। इसके अंदर सुरंगनुमा रास्ता है। दीवार के ऊपर 8.23 फीट लंबे, फीट फीट चौड़े और फीट फीट ऊंचे भारी भरकम लोहे के फाटक लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं को खड़ा करके पानी रोका जाता है। बारिश में जब बांध उफान मारता है, तब इसकी दीवार से लाखों क्यूसेक पानी बहता है। उधर, बेतवा नदी में बना परीछा बांध 121 वर्ष पुराना है। पारीछा से करीब 112 मील ऊपर वर्ष 1901 में इसका निर्माण हुआ था। सिंचाई विभाग के अभियंता पारीछा बांध की उम्र पूरी होने का हवाला पहले ही दे चुके हैं।
साथ ही केन-बेतवा लिंक परियोजना के अस्तित्व में आने के बाद पारीछा बांध की जगह नया बांध बनाने की कवायद भी तेज हो गई। इसके तहत टेक्निकल कमेटी (तकनीकी समिति) ने भी सिंचाई अभियंताओं की दलीलों और नए बांध के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसी तरह बरुआ सागर बांध की मरम्मत को भी तकनीकी समिति ने खारिज कर दिया है।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे का कहना है कि बरियारपुर, पारीक्षा और बरूवा सागर बांध जर्जर हैं। विभाग मरम्मत के नाम पर हर साल लाखों रुपये खर्च करता है। केन-बेतवा परियोजना के तहत इस बांध को भी नया बनाने के लिए रिपोर्ट केंद्रीय जल आयोग को भेजी है। अब बारिश के बाद केंद्रीय जल आयोग की टीम कभी भी बांध का सर्वे करने आ सकती है।

नया बांध बनने से क्षमता बढ़ेगी
नया बांध बनने से पानी के भंडार की क्षमता बढ़ेगी। फाटक भी ज्यादा लंबे चौड़े बनेंगे। बारिश का पानी बर्बाद नहीं होगा। फाटक खोलने बंद करने में दिक्कत नहीं आएगी। मौजूदा बांधों में फाटक खड़े करने या गिराने के लिए कर्मचारी व मजदूरों को काम कम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed