{"_id":"635447c3cc370f05cd117590","slug":"banda-pregnant-body-found-hanging-in-her-in-laws-house-banda-news-knp724702162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फंदे पर गर्भवती का शव लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में फंदे पर गर्भवती का शव लटका मिला
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में फंदे पर गर्भवती का शव लटका मिला। ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मायके वालों ने गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव के मजरा कल्ला पुरवा में मालती (25) पत्नी संतराम निषाद का शव शुक्रवार की शाम कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। दूसरे पुरवा से घर लौटे पति को दरवाजे खुले मिले। शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पति पुलिस को घटना का कारण नहीं बता सका। मृतका चार माह की गर्भवती थी।
उधर, मृतका के चाचा प्रमोद निषाद (तेरा) ने बताया कि मालती की शादी 2017 में हुई थी। 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि गला दबाकर मालती की हत्या कर दी गई। आत्महत्या का रूप देने को शव फंदे पर लटका दिया गया। नरैनी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
पंकज शर्मा