फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Praying for the progress and rain of the country, Bakrid celebrated with gusto and enthusiasm

बांदा : मुल्क की तरक्की और बारिश के लिए की दुआ, जश्न और जोश के साथ मनाई गई बकरीद

Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Banda: Praying for the progress and rain of the country, Bakrid celebrated with gusto and enthusiasm
Banda: Praying for the progress and rain of the country, Bakrid celebrated with gusto and enthusiasm - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद जोश और जश्न से बकरीद का त्योहार मनाया गया। रविवार को मुख्य नमाज ईदगाह में अदा हुई। इसके साथ ही शहर की लगभग एक दर्जन मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। इसी के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। यह तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

बकरीद का त्योहार हर साल इस्लामी कलेंडर के जिलहिज माह की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। रविवार को सुबह से ही मुख्य ईदगाह नमाजियों से भर गई। दूर तक लाइनें लगीं। हथौरा के मौलाना रियाज ने नमाज अदा कराई और खुतबा पढ़ा। शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन ने कुर्बानी की अहमियत बताई। इमाम और मौलानाओं ने अपनी तकरीर और दुआ में मुल्क की तरक्की, भाईचारा, सलामती और कौमी इत्तेहाद पर जोर दिया। बारिश के लिए भी दुआ की गई। नमाज खत्म होने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, हसन सिद्दीकी, मुशीर अहमद, ओमनारायण त्रिपाठी, लवी सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रफीक, शेख सादी जमां, प्रसपा जिलाध्यक्ष इमत्याज खां, संजय निगम अकेला, शोभाराम कश्यप आदि उपस्थित रहे। एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्त, सीओ राकेश सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेख सरवर साहब की मस्जिद (कालवनगंज) में भी नमाज अदा हुई। मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने नमाज अदा कराई। मरकज वाली मस्जिद, हाथी खाना रब्बानिया मस्जिद, पीरा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, गुलाब बाग मस्जिद, बोड़े मस्जिद, खुटला, क्योटरा, पद्माकर चौराहा स्थित मस्जिद आदि में भी नमाज अदा हुई। इसी के बाद जानवरों की कुर्बानी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed