फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda police and farmers clash, several injured

बांदा में पुलिस व किसानों में टकराव, कई घायल

Tue, 10 May 2016 12:39 AM IST
Updated Tue, 10 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Banda police and farmers clash, several injured
आंदोलनकारियों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

कमासिन (बांदा)। समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए सोमवार को बुंदेलखंड तिरहार मंच के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का पुलिस से टकराव हो गया। इस दौरान पुलिस पर पथराव हुआ। पुलिस ने भी लाठियां भाजीं। इसमें पांच पुलिसकर्मी और कई आंदोलनकारी चुटहिल हुए। पुलिस का कहना है कि प्रशासन की अनुमति के बिना धरना-प्रदर्शन किया गया। अराजकता करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


तिरहार विकास मंच ने पहले ही आंदोलन और चक्काजाम की घोषणा की थी, पर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। सोमवार को बीस सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों किसानों ने मंच के अध्यक्ष प्रमोद आजाद की अगुवाई में बस अड्डे के पास तिराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। इस बीच उधर से निकले क्षेत्र के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव भी जाम में फंस गए। कुछ देर बाद पहुंचे एडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने ज्ञापन लिया और शासन को भेजने का आश्वासन देकर किसानों से धरना खत्म करने को कहा।
विज्ञापन


इसी बीच अराजकतत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिसकर्मी भड़क गए और उपद्रवियों को दौड़ा लिया। जो मिला, उसे डंडों से पीटा। भगदड़ में भी कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। पथराव से उप निरीक्षक निर्मल प्रताप सिंह, कांस्टेबिल मनीष व तीन अन्य सिपाही भी चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को हालात संभालने में पसीने छूट गए। देर तक हंगामे के बाद मामला शांत हो सका।
एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद का कहना है कि बिना अनुमति धरना प्रदर्शन हुआ। शरारतीतत्वों ने हंगामा किया। क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह ने कहा कि अराजकता करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। थानाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने भी उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed