{"_id":"62d301aa5c691f654e4ed808","slug":"banda-out-of-109-complaints-only-5-have-been-resolved-banda-news-knp707909164","type":"story","status":"publish","title_hn":"109 शिकायतों में सिर्फ 5 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
109 शिकायतों में सिर्फ 5 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
Banda: Out of 109 complaints, only 5 have been resolved
- फोटो : BANDA
अतर्रा/बबेरू/खप्टिहा कलां। जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस में डीएम अनुराग पटेल ने तहसील, थाना और आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल में आने वाली शिकायतों को मौके पर न जाकर खानापूर्ति के तौर पर निस्तारण करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता से करें।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने निरंतर बढ़ रहीं शिकायतों पर नाराजगी जताई। कहा कि अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए। यहां 109 मामले आए। इनमें सिर्फ पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया।
राजस्व के 64, पुलिस और विकास विभाग में 9-9, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के एक-एक तथा अन्य की 24 शिकायतें दर्ज की गईं। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव, एसडीएम विकास यादव, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, सीओ गावेंद्र पाल गौतम, इंस्पेक्टर अनूप दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बबेरू तहसील सभागार में एसडीएम सुरभि शर्मा ने 67 शिकायतें सुनीं। 27 का निस्तारण किया। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा, तहसीलदार अजय कटियार, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी, खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक भी मौजूद रहे।
पैलानी तहसील में तहसीलदार तिमराज सिंह ने 41 शिकायतें सुनीं। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ सदर आनंद कुमार पांडे, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार समेत पैलानी, चिल्ला, जसपुरा थाना प्रभारी मौजूद रहे।