फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Investigation of crores of scam started in PWD department

ीडब्ल्यूडी विभाग में करोड़ों के घोटाले की जांच शुरू

Thu, 20 Oct 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Banda: Investigation of crores of scam started in PWD department
पीडब्ल्यूडी में अभिलेखों की जांच करते महालेखा विभाग टीम। - फोटो : BANDA
बांदा। लोक निर्माण विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच शुरू हो गई है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) दिल्ली की छह सदस्यीय स्पेशल टीम मुख्यालय आ गई। बुधवार को टीम ने कई विभागीय अधिकारियों और लेखाधिकारी के बयान दर्ज किए। दस्तावेजों का परीक्षण भी किया। टीम सात दिन रहकर जांच करेंगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में करोड़ों रुपये के राजस्व क्षति और ठेकेदारों से अवैध वसूली का मामला गर्माया हुआ। विभिन्न संगठन जांच की मांग के लिए आंदोलित है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना करीब 20 दिन से अशोक लाट कचहरी तिराहे पर अनशन कर रही है।
विज्ञापन

उधर, पिछले दिनों अधिशासी अधिकारी ने आईजीआरएस की शिकायत का जवाब देते हुए घोटाले के लिए लेखाधिकारी को दोषी माना था। एक्सईएन की रिपोर्ट और समाजसेवियों की मांग पर महालेखाकर के आदेश पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी ) दिल्ली की एक छह सदस्यीय स्पेशल टीम मुख्यालय आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने विभागीय अधिकारियों सहित लेखाधिकारी के बयान दर्ज किए। दस्तावेजों का परीक्षण किया। टीम के एक सदस्य ने बताया कि जांच का काम सात दिन तक चलेगा। पत्रावलियों में अभी तक ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिसमें भ्रष्टाचार प्रमाणित हो।

पिछले एक साल में किए गए भुगतान का परीक्षण किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि लेखाकार विभाग की टीम पत्रावलियों का परीक्षण कर रही है। जल्द सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed