फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: House collapsed in rain, old man and child died after being buried in rubble

बांदा : बारिश में ढहे मकान, मलबे में दबकर वृद्ध और बच्चे की मौत

Thu, 22 Sep 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Banda: House collapsed in rain, old man and child died after being buried in rubble
Banda: House collapsed in rain, old man and child died after being buried in rubble - फोटो : BANDA
बबेरू/नरैनी (बांदा)। बारिश में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। पत्नी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव में बुधवार की शाम कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर जगमोहन निषाद (70) की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सुखदइया भी दब गई। पड़ोसियों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पुत्र जगतपाल ने बताया कि बारिश के चलते घर की कच्ची दीवार ढही। घटना के वक्त घर में वृद्ध माता-पिता थे। वह और छोटा भाई मजदूरी करने गए थे। लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ैछा गांव में बुधवार की रात करीब ढाई बजे बारिश के बीच मनोज कुमार का कच्चा मकान ढह गया। चपेट में आकर चार वर्षीय पुत्र सूरज की मलबे में दबकर मौत हो गई। वह चारपाई में सो रहा था। मनोज भी मलबे में दब गया। आसपास के लोगों ने मनोज और उसके पुत्र सूरज को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। नहरी पीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक दो बहनों में एकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान बिजली गिरने से किशोरी व वृद्ध समेत तीन झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में बुधवार को शाम बारिश के दौरान बिजली गिर गई। पेड़ के नीचे खड़ी सीमा (15) पुत्री कल्लू और रामऔतार (60) पुत्र समलिया गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। एक अन्य घटना में बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव में नीतू (32) पत्नी राजनारायण बुधवार की शाम तेज धमाके के साथ गिरी आकाशीय बिजली से झुलस गई। घटना के वक्त वह खेत में थी। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

Banda: House collapsed in rain, old man and child died after being buried in rubble

Banda: House collapsed in rain, old man and child died after being buried in rubble- फोटो : BANDA

Banda: House collapsed in rain, old man and child died after being buried in rubble

Banda: House collapsed in rain, old man and child died after being buried in rubble- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed