{"_id":"63b9bdfe95076644610027bd","slug":"banda-house-burnt-to-ashes-due-to-late-night-fire-banda-news-knp7376065156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: देर रात लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: देर रात लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक
विज्ञापन
फोटो-07 बीएनडीपी-02
- फोटो : BANDA
अतर्रा। थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात आग लग गई। गहरी नींद में सो रहे दंपती की कमरे में धुआं भरने से नींद खुल गई। आनन-फानन साथ में सो रहे बच्चों को उठाकर बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा बच गया। दंपती ने ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत थनैल निवासी बिल्ला यादव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की रात परिवार खाना खाकर सो गया। देर रात घर के अगले हिस्सा में आग लग गई। धुएं और आग की लपटें उठती देख बिल्ला और उसकी पत्नी ऊषा की नींद खुल गई।
दंपती ने आनन-फानन बच्चों को बाहर निकाला और मदद के लिए चीख पुकार मचाई। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया आग से बक्से में रखे 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने, धान, गेहूं, चावल व कपड़े जल गए हैं। पीड़ित ने एसडीएम विकास यादव से मौका मुआयना कराकर आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।