{"_id":"631b80a3b274e42b304ac166","slug":"banda-helmet-saved-husband-s-life-wife-came-under-truck-banda-news-knp7172701181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : हेलमेट ने पति की जान बचाई, पत्नी ट्रक के नीचे आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : हेलमेट ने पति की जान बचाई, पत्नी ट्रक के नीचे आई
विज्ञापन
घटनास्थल पर भीड़ और महिला को एंबुलेंस पर ले जाते परिजन।
- फोटो : BANDA
बांदा। हेलमेट लगाने से रिटायर्ड सूबेदार की जान बच गई, लेकिन पत्नी की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से ट्रक का पता लगाने में लगी है।
घटना गुरुवार दोपहर की है। जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार राजन सिंह बाइक से पत्नी सुमन देवी (45) को लेकर शहर के इंदिरा नगर स्थित घर आ रहे थे। जसपुरा थाने के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे दूसरे ट्रक ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
बाइक से गिरकर सुमन ट्रक के पहिये के नीचे चली गईं। उनका सिर कुचल गया, जिससे उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहे राजन भी पहिये के नीचे आ गए थे, लेकिन हेलमेट लगा होने से पहिया सिर पर नहीं चढ़ सका। हेलमेट फिसलने से वह किनारे आ गए और उनकी जान बच गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
रिटायर्ड सूबेदार राजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़ा गया ट्रक थाने के सामने खड़ा कराया था। ट्रक का आधा हिस्सा सड़क पर था। यही हादसे का कारण बना। बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रक तिरपाल से ढका था। शायद उसमें मौरंग लदी थी, लेकिन ट्रक का पता नहीं लगा सका। पुलिस ट्रक को खोजने में सीसीटीवी के फुटेज देख रही है।

मृतका सुमन पति रिटायर्ड सूबेदार के साथ।- फोटो : BANDA